सिराथू: भरवारी रेलवे फाटक पर बनेगा 350 मीटर लंबा और 19.5 मीटर चौड़ा आरओबी, रेलवे और पीडब्ल्यूडी ने किया सर्वे
दिल्ली हावड़ा रूट पर स्थित भरवारी रेलवे फाटक पर जल्द ही आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा।फाटक रोजाना भीषण जाम का कारण बनता है जिसकी वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलती हैं।बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने स्थल का फिजिकल सर्वे किया है।बताया जाता है कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और जिला अधिकारी को भेज दी जाएगी।