सिराथू: थाना सैनी के सामने हाइवे ओवरब्रिज पर ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, तीन कार सवार गंभीर घायल
सैनी थाना के ठीक सामने नेशनल हाईवे का ओवर ब्रिज है जहां पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने प्रयागराज से कानपुर की ओर जारही कार को टक्कर मार दिया है।घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।इलाज के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजा जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कारसवार सोमर गिरी, गौरी और मनीष घायल हुए हैं।पुलिस ने ट्रेलर पकड़ लिया है।