सिराथू: केसारी गाँव में राजस्व का बुलडोजर चला, तोड़ी गई अवैध निर्माण की चारदीवारी, ग्रामीणों ने की थी डीएम से शिकायत
बृहस्पतिवार दोपहर को सिराथू तहसील क्षेत्र के केसारी गांव में राजस्व विभाग का बुलडोजर चला है।जिसमें एक चार दिवारी को तोड़ा गया है।गांव के लगभग एक दर्जन लोगों द्वारा समाधान दिवस के मौके पर डीएम से शिकायत करके बताया गया था कि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा है।