सिराथू: हकीमपुर में घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, चालक फरार, हुई दर्दनाक मौत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हकीमपुर में घर के बाहर खेल रहे एक दो साल के मासूम बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया है।घटना में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।गांव के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद का बेटा साहिल की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच जुटी।