नाथनगर: कजरैली में एक्टू द्वारा मजदूरों का जुटान, भ्रष्टाचार और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हुई नारेबाजी
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने सामाजिक सुरक्षा और मजदूर अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कजरैली में जोरदार प्रदर्शन किया। 1 मई से चल रहे माहव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नाथनगर, जगदीशपुर और शाहकुंड प्रखंड के सीमावर्ती गांव से सैकड़ो महिला पुरुष मजदूर शामिल हुए।