बेतिया: बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया
शिकारपुर थाना क्षेत्र के रोवाड़ी गांव निवासी नरेंद्र मिश्र की पत्नी मीरा देवी को बेतिया जीएमसीएच में 9 मई को सुबह करीब 10 बजे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, आज 12 मई सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है, परिजनों का कहना है कि उनके मरीज का ठीक ढंग से इलाज नहीं किया गया।