पिपरिया: प्रधान आरक्षक हरिओम रजक बने चालक सहायक उप निरीक्षक, अधिकारियों ने स्टार लगाकर दी बधाई
पिपरिया। थाना स्टेशन रोड पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक हरिओम रजक को पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पदोन्नत कर चालक सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया आशीष पवार एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल ने स्टार लगाकर पदोंनत किया