चांडिल: हिरिमिली, दालग्राम, वनडीह और चिंगरिटांड़ की कीचड़मई सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान से चलने योग्य बनाया
चांडिल प्रखंड के हिरमिली,दालग्राम,वनडीह एवं चिंगरिटांड़ गांव की सड़क भारी बारिश से सड़क पूरी तरह से कीचड़मई हो गया है।जिससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।स्कूली बच्चों स्कूल आने जाने एवं चांडिल बाजार,सड़क जाने के लिए लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है।जिससे देखते हुए शनिवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क चलने को लायक बनाया है।