चांडिल: प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर में श्रावणी मेला को लेकर थाना प्रभारी ने लिया जायजा
चांडिल प्रखंड के प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर का थाना प्रभारी बजरंग महतो ने श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे जायजा लिया।इस दौरान जयदा मंदिर के आसपास एवं स्वर्णरेखा नदी के डेंजर जोन का मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती से जानकारी लिया।थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि श्रावणी मेला में भीड़ को देखते हुए डेंजर जोन को चिन्हित कर घेराव किया जाएगा।