चांडिल प्रखंड के चौका गांव के चिटलाघुटु में घर के आंगन में वर्षा का पानी जमा होने के कारण गुहीराम मांझी का घर गिर गया है।शुक्रवार दोपहर 12 बजे गुहीराम मांझी ने बताया कि एनएच 33 का कल्वर्ट बंद होने पर वर्षा का पानी मेरा घर की ओर आ रहा है।पानी की निकासी नहीं होने पर आंगन में पानी जमा हो जा रहा है।जिससे घर का दिवार भीगने से गिर गया है।