चांडिल अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार दोपहर 1 बजे मुहर्रम पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीएम विकास राय के अध्यक्षता में हुई।इस दौरान एसडीएम विकास राय ने मुहर्रम पर्व शांति व भाईचारे के साथ मनाने के लिए अपील किया।ताजिया जुलूस का जानकारी लिया।इस मौके पर सभी बीडीओ,सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।