गुरुआ: पलुहारा गांव से दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Jan 31, 2024 पलुहारा गांव में छापामारी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहायक थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि आरोपी पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। आरोपी कुछ दिनों से फरार चल रहा था। घर पर होने की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।