गुरुआ: नूरपुर राजोखाप गांव में बदमाशों ने विधवा का घर तोड़ा आक्रोश
Gurua, Gaya | Jan 29, 2024 क्षेत्र के नूरपुर राजोखाप गांव में एक विधवा महिला का घर को बदमाशों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार नूरपुर राजोखाप गांव की एक विधवा महिला धनमतीया देवी अपना घर बनाने के लिए चारों ओर ईट से दीवार खड़ी थी। जिसे बदमाशों ने तोड़ दिया जिससे महिला का 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। महीला ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया।