गुरुआ: रघुनाथ खाप के समीप पशुओं से भरा कंटेनर पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार
Gurua, Gaya | Jan 28, 2024 स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह राघुनाथ खाप के समीप पशुओं से लदा कंटेनर जब्त किया। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बताया जाता है इमामगंज पुलिस एवं बांके बाजार की पुलिस पशुओं से लदा कंटेनर को पीछा कर रही थी इधर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को जांच की तो उसमें 20 नर पशु पाए गए।