भिवानी: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आज हुड्डा पार्क से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया।
सड़क पर उतरे कर्मचारियों ने बताया कि सभी मुद्दों पर सहमति होने पर भी जमीनी स्तर पर सरकार लागू नही कर रही है ।अगर सरकार जल्द हमारी मांगों को नहीं मानती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।आपको बता दे कि सर्व कर्मचारी संघ सभी विभागों के कर्मचारियों के सांझे मांग मुद्दों के लिए लगातार आंदोलनरत है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्के करे।