बासोदा: किरवाया में हत्या व हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Basoda, Vidisha | May 18, 2024 बासौदा के किरवाया में पूर्व में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति की मौत के बाद आरोपी पक्ष के आरोपियों पर हत्या और हत्या का प्रयास करने के मामले में दर्ज किए गए प्रकरण में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों किरवाया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी।