बासोदा: बासौदा के रजोदा में आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज।
Basoda, Vidisha | May 17, 2024 बासौदा के रजोदा में आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली गलौज और मारपीट की है। फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।