बासोदा: बासौदा में मिलावट मुक्त अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग ने दुकानों से लिए जांच के लिए सैंपल
Basoda, Vidisha | May 17, 2024 बासौदा में मिलावट मुक्त अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिए हैं। जानकारी के मुताबिक विदिशा कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के निर्देशों के बाद खाद्य विभाग के कर्मचारियों ने खाद्य पदार्थों की दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिए हैं साथी दुकानों पर साफ सफाई रखने के निर्देश दुकान संचालकों को दिए हैं।