बासोदा: हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे तीन लोगों को पुलिस ने बासौदा से किया गिरफ्तार
Basoda, Vidisha | May 17, 2024 बासौदा पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक से मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार बासौदा शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पिछले दोनों आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की थी।