सदर: मलेरिया चौकी के पास मोबाइल सेंटर में चोरी, दो चोरियों का खुलासा नहीं, चोरों ने पुलिस को फिर दी चुनौती
Sadar, Lucknow | Nov 8, 2026 बाजारखाला थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। इलाके में पहले हुई दो चोरियों का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। इस बार चोरों ने मलेरिया चौकी से चंद कदमों की दूरी पर संजय नगर चौराहे स्थित बालाजी मोबाइल सेंटर को निशाना बनाया। दुकान में चोरी की घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत है।