समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1235,
दिनांक 29 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारी के साथ एन०सी०ओ०आर०डी को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।
मादक पदार्थ के उपभोग एवं परिवहन पर पूर्ण राेक लगाने को लेकर अनुमंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर लेने का निदेश सभी SDO/SDPO पूर्णिया को दिया गया।
मादक पदार्थों के उपभोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों से संबंधी गतिविधियों को पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कार्य योजना तैयार कर रोस्टर निकाल देने का निदेश DPM jeevika ko दिया गया।
मादक पदार्थों के उपभोग से होने वाले हानिकारक प्रभाव से संबंधित निबंध प्रतियोगिता शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्णिया को दिया गया है।
Purnia, Bihar | Aug 29, 2026