मड़ावरा: मड़ावराः करीटोरन गांव में अज्ञात कारणों से एक युवक ने किया कीटनाशक का सेवन
करीटोरन गाँव में अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी चली तो परिजनों के द्वारा युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।