भगवानपुर: अतरुआ निवासी 21 वर्षीय युवक आशुतोष की सड़क हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम
तेयाय ओपी क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी रामसेवक साह के करीब 21 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार का शव गुरुवार को सुबह करीब दस बजे गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के रुदन और चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां शांति देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।