गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के डॉ. मनीष पंकज मिश्रा बने भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी
भाजपा किसान मोर्चा में डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर बिहार प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष राम सुमरण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया गया।विष्णु चरण चिन्ह, अंगवस्त्र व बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है