करगहर: शहर मेंदनी गांव में हार्वेस्टर से फसल नहीं कटवाने पर किसान के साथ की गई मारपीट, जबरन अनाज ले जाने का भी आरोप
शहर मेदनी गांव में गेहूं की कटाई को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित सत्येन्द्र दुबे ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपने खेत में हार्वेस्टर से गेहूं कटवा रहे थे, तभी गांव के ही धनंजय तिवारी और अंकित तिवारी उर्फ अविनाश तिवारी वहां पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दूसरे गांव के हार्वेस्टर से कटाई करने का विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गय