जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से सीए की पत्नी की दर्दनाक मौत, माता-पिता घायल
जलालाबाद/शाहजहांपुर। दीपावली मनाकर ग्रेटर नोएडा से अयोध्या लौट रहे परिवार की कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर ढका गांव के पास अनियंत्रित होकर कई पलटे खा गई। हादसे में सीए अतुल की 33 वर्षीय पत्नी स्वाती की मौके पर मौत हो गई, जबकि अतुल और उनके माता-पिता घायल हो गए