रंगरा चौक: मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा संदिग्ध चोर, 10 मिनट में फिर पकड़ा गया
साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए एक संदिग्ध युवक ने मंगलवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर अनुमंडल अस्पताल परिसर से भागने का प्रयास किया। युवक के भागते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी। भागते-भागते युवक अस्पताल परिसर स्थित चिकित्सक आवास क्षेत्र में पहुंच गया, जहां से बाहर निकलने का रास्त