मिर्ज़ापुर: धमकी एवं रंगदारी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शहर कोतवाली पुलिस ने धमकी और रंगदारी के मामले में एक अभियुक्त को सोमवार की शाम 5:00 बजे गिरफ्तार पर जेल भेज दिया। वादी सूर्यकमल तिवारी ने 21 जुलाई 2024 को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक प्रभारी निरीक्षक जिगना ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रमेश चंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।