मिर्ज़ापुर: ड्रमंडगंज घाटी भैसोड़ बलाय पहाड़ पर ट्रक का ब्रेक फेल, दूसरे ट्रक से टकराने पर चालक गंभीर रूप से घायल
भैसोड़ बलाय पहाड़ ड्रमंडगंज घाटी पर ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक चालक दूसरी ट्रक में टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मोहन रेड्डी पुत्र राधे रेड्डी 52 वर्ष आंध्र प्रदेश से ट्रक लेकर आ रहा था, वह अभी भैसोड़ बलाय पहाड़ उतर रहा था कि ब्रेक फेल हो गया, जिससे उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह दूसरी ट्रक में बढ़ गया।