मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ पत्रकार संघ ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के कमिश्नर कार्यालय पर किया प्रदर्शन
यह प्रदर्शन सोमवार की सुबह लगभग 11:00 किया गया जिसमें जनपद के पत्रकारों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खबर छपने पर स्वास्थ्य महकमा पत्रकारों पर दबाव बनाने के लिए राजगढ़ थाने के थाना प्रभारी से मिलकर कार्यवाही करवाना चाहते हैं थाना प्रभारी द्वारा एक पत्रकार को बुलाकर जमीन में बैठाकर अपमानित किया गया है