मिर्ज़ापुर: आदिवासी विकास समिति के तत्वाधान में गोड समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन
बताते चले कि सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे गोड समाज के लोगों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में किया गया। जिसमें प्रमुख मांग है कि गोड जाति के वास्तविक सदस्यों को ही अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के संबंध में सामाजिक संगठनों से सत्यता की पुष्टि कराई जाए। व गोड जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संबंधित अधिकारी को लिखित आदेश दिया जाए।