लोहरदगा: डालसा सचिव ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर लोहरदगा में छात्रावास व लॉज का निरीक्षण किया, सुविधाओं की जानकारी ली
उच्च न्यायालय झारखंड के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में गुरुवार शाम करीब 4 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने टीम के साथ जिले के विभिन्न छात्रावासों और लॉज का निरीक्षण किया।