लोहरदगा: नए नगर भवन में दुर्गा पूजा व आगामी पर्वों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी बोले- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नया नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने की।