लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने वाहन जब्त किया
लोहरदगा थाना क्षेत्र के पतरा टोली मुख्य सड़क पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय ईश्वर भगत पिता स्वर्गीय हरि भगत निवासी पतरा टोली को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में ईश्वर भगत गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची औऱ घायल को उसी वाहन से उठाकर लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा