टीकमगढ़: न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जिला न्यायाधीश रहीं मौजूद, अधिवक्तागण के साथ बैठक भी हुई
जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम के बाद 10 मई 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग के संबंध में न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया।