प्रेस विज्ञप्ति
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बेलाउर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
आरा, दिनांक 31 अक्टूबर 2026।
आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से बेलाउर स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।
जिला पदाधिकारी ने घाट के गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग एवं आवश्यक साइनेज लगाने, घाट परिसर एवं संपर्क मार्गों की समुचित साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप, आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय दल एवं एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित करने तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से संवाद कर छठ पूजा की तैयारियों के संबंध में फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए। प्राप्त सुझावों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने
Bhojpur, Bihar | Oct 31, 2026