मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार को दोपहर 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र, पहाड़ी खेरा का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित एएनएम को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए तथा आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएं