हज़ारीबाग: आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग व शौचालय निर्माण पर उपायुक्त सख्त
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग व शौचालय निर्माण/मरम्मत को लेकर समीक्षा बैठक की। 400 केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग और 180 केंद्रों में शौचालय निर्माण कार्य 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।