सेन्हा: सेन्हा कोयल नदी तट पर लोहरदगा पतंजलि योग समिति ने योगाभ्यास, प्राणायाम और मिट्टी स्नान का आयोजन किया
लोहरदगा पतंजलि योग समिति,जिला के तत्वावधान में रविवार शाम 3 बजे सेन्हा प्रखंड स्थित कोयल नदी के तट पर विशेष योगाभ्यास, प्राणायाम एवं मिट्टी स्नान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, योग प्रशिक्षक और आर्यवीर दल के ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।