सेन्हा: रामनगर में नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत 5 घायल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें गर्भवती महिला समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना NH-143A पर रामनगर सेन्हा के पास हुई।