सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत स्थित विद्यालय के समीप मैदान में बुधवार को 4 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने की, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया।