सेन्हा: पुलिस ने सेन्हा में अवैध बालू से लदे दो हाइवा ट्रक जब्त किए, मालिक और चालकों पर मामला दर्ज
सेन्हा में अवैध बालू उठाव एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम 5:00 बजे दो हाइवा ट्रकों को जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के घाटा गगेया पथ से एक हाइवा ट्रक तथा कोराम्बे से दूसरा हाइवा ट्रक जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया।