सेन्हा: सेन्हा में बारह पड़हा बेल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, आदिवासी समाज की परंपरा, शिक्षा और अधिकारों पर जोर दिया गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय मैदान में गुरुवार शाम 4 :30 बजे बारह पड़हा बेल के अध्यक्ष शिव चरण उरांव की अध्यक्षता में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बारह पड़हा बेल से लेकर इसके सभी सदस्यों तक को सम्मानित किया गया।