रावतसर: चाईया निवासी युवक शैलेंद्र मेघवाल आत्महत्या मामले में धरनार्थियों और पुलिस के बीच बनी सहमति, धरना हटाया गया
चाईया निवासी युवक शैलेंद्र मेघवाल आत्महत्या मामले में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस व मृतक युवक के परिजनों भीम आर्मी व जनप्रतिनिधियों के मध्य हुई वार्ता के बाद उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरणार्थियों ने सरकारी अस्पताल रावतसर के सामने बीते कल से जारी करने को समाप्त किया व मृतक युवक शैलेंद्र मेघवाल के शव के पोस्टमार्टम करवाने व शव लेने पर सहमति बनी।