सेन्हा: सेन्हा चौक के पास अवैध चिप्स लदा हाइवा जब्त, जांच में चिप्स के बदले पत्थर का चालान मिला, होगी कार्रवाई
सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा–घाघरा मुख्य पथ पर बुधवार सुबह लगभग 11 बजे सेन्हा चौक के समीप अवैध रूप से चिप्स लदा एक हाइवा वाहन को अंचलाधिकारी ने जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन संख्या जेएच 03 एजी 2219 चिप्स लोड कर जा रहा था।