गावां: भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में जनआंदोलन करने का निर्णय लिया गया
Gawan, Giridih | May 23, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत बिसनीटीकर में भाकपा माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव के अवास पर भाकपा माले गावां प्रखंड कमिटी साथियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माले जिला कमिटी सदस्य नागेश्वर यादव एवं संचालन सकलदेव यादव ने किया।