समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल, थाने में केस दर्ज
#समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौजूदगी में एक युवक कथित रूप से एक विवाहित महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरते हुए नजर आ रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है