सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत बरौनी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को किया गया जागरूक
पूर्व मध्य रेल के #सोनपुर मंडल के अंतर्गत आज दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अवसर पर हाजीपुर स्थित सतर्कता विभाग की टीम द्वारा बरौनी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से यात्रियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने कार्यों एवं व्यवहार में ईमानदारी तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य सतर्कता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की भावना को सुदृढ़ करना है।इस अवसर पर सतर्कता विभाग, हाजीपुर की ओर से श्री हिमांशु कुमार सहित स्टेशन अधीक्षक श्री हेमंत कुमार, डीसीआई बरौनी आमिर साह, सीआरएस बरौनी, सीएस बरौनी तथा सीटीटीआई/एसएल बरौनी उपस्थित रहे।
सोनपुर मंडल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से रेलकर्मियों एवं आमजन को ईमानदारी, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।