बैराड़: बैराड़ नगर में यादव समाज ने जन्माष्टमी पर निकाला चल समारोह, भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने किया स्वागत
विधानसभा क्षेत्र के नगर बैराड़ मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर शनिवार दोपहर 3 बजे यादव समाज के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया, जिस चल समारोह में विराजमान भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने माल्यार्पण कर हाथ जोड़कर नमन किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप मुद्गल ने सभी यादव समाज बंधुओं का फ्रूटी-आइसक्रीम बांट स्वागत किया।