भिवानी: गांव बापोड़ा में उधार दिए रुपये लेने गए महिला पर तलवार से हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी मनीषा ने बताया कि वह अपने बेटे गोल्डी के साथ गांव में ही अशोक के घर पर उधार दिए रुपये वापस लेने के लिए गई थी। अचानक ही वहां पर अजय, गोगी, अमन, कार्तिक, नितिन, छोटू, कैलाश, लाली के मिलकर उसके साथ मारपीट की। जब उसका बेटा गोल्डी बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की।